सुल्तानपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के तहत पांच निरीक्षकों और 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
नई तैनाती के अनुसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र मिश्रा को निरीक्षक अपराध, चांदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रवीण कुमार मिश्रा को एंटी भू-माफिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।
तबादला सूची में हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि को हटाकर सेमरी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रविन्द्र सिंह को रूपी का पुरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात 13 अन्य उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक का यह कदम जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








