औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के सेऊपुर गांव निवासी एक नाबालिग ने सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेऊपुर निवासी चंद्रभान राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र कोमल राजपूत ने सोमवार देर रात लगभग 10ः45 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में पंखे से दुपट्टे की मदद से फांसी लगा ली। रात में परिजनों ने जब नाबालिग पुत्र को फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। माके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस








