हसनगंज। झलोतर गांव में होली के लिए चिह्नित करीब ढाई बिस्वा भूमि पर निर्माण कार्य की शिकायत के बाद प्रशासन ने काम रुकवा दिया। गांव के काली प्रसाद दीक्षित, रमेश मिश्रा, सुशील चौरसिया समेत 50 से अधिक ग्रामीणों ने छह जुलाई को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में शिकायतीपत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने और कार्रवाई की मांग की थी।
मंगलवार को नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने तहसीलदार से वार्ता कर होली स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस पर देर शाम लेखपाल ओमजी मिश्रा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। तहसीलदार अविनाश चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब तक नाप जोख नहीं हो जाती तब तक कोई कार्य नहीं होगा।








