बीघापुर। शिव मंदिर निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले तीन युवकों को दो दिन पहले कुछ युवकों ने पीट दिया। तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज हिंदू संगठन से जुड़े नेता ने सीओ से शिकायत की। सीओ के निर्देश पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी रोहित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि 12 जुलाई को दोस्तों के साथ निर्माण सामग्री खरीदने बीघापुर बाजार जा रहा था। रानीपुर-रूझेई मार्ग पर गांव के रमजानी और फुरकान ने कार से बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे बाइक पर बैठे अनुज और अंशू घायल हो गए थे। आरोप है कि रॉड से दोनों युवकों ने हमला किया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
इसका पता नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी को चला तो मंगलवार को सीओ मधुपनाथ मिश्र से मिले। बताया कि युवकों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज न कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सीओ के निर्देश पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि तीनों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।








