Unnao News: कागजों में चमाचम, स्कूलों में नहीं दिखा काम

Amrit Ujala
Amrit Ujala

Unnao News: कागजों में चमाचम, स्कूलों में बदहाल हालात; 99.37% कायाकल्प के दावों की खुली पोल

उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कायाकल्प के बावजूद जिले के अधिकांश स्कूलों की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से मेल नहीं खाती। कहीं जर्जर भवनों में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं, तो कहीं शौचालय, चहारदीवारी, गेट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। जबकि विभाग का दावा है कि जिले में 99.37 फीसदी कायाकल्प कार्य पूरा हो चुका है।

जिले में 2709 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1833 प्राथमिक, 375 कंपोजिट और 451 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। शासन की ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत 14वें वित्त आयोग के बजट से स्कूलों में 14 मानकों पर विकास कार्य कराए जाने थे। यह कार्य बेसिक शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयास से होना था, लेकिन कई विद्यालयों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

बारिश में कक्षाओं तक भर जाता है पानी

पाटन के भगवंतनगर द्वितीय प्राथमिक विद्यालय में जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है। प्रधान शिक्षक दिनेश कुमार के अनुसार बारिश का पानी सीधे कक्षाओं तक पहुंच जाता है। छात्राओं के शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है और आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। मई में शुरू हुआ कायाकल्प कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।

भवानीगंज स्कूल में टूट रहा लिंटर

हिलौली ब्लॉक के भवानीगंज कंपोजिट विद्यालय के 17 कमरों में से 12 कमरों की छत का लिंटर टूट रहा है और प्लास्टर झड़ रहा है। 326 छात्रों वाले इस विद्यालय में शौचालय तक नहीं है और बारिश में पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है। विद्यालय परिसर की चहारदीवारी भी अधूरी है।

भूलेमऊ स्कूल में गेट गिरा, शौचालय ध्वस्त

पुरवा ब्लॉक के भूलेमऊ कंपोजिट विद्यालय में आंधी के दौरान मुख्य गेट गिर गया, जिसे अब तक नहीं बनवाया गया। बालिका शौचालय ध्वस्त है और बरसात में विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। प्रधान शिक्षक के अनुसार कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी तरह अटवा प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं का शौचालय जर्जर है और वाटर कूलर भी लंबे समय से खराब पड़ा है। यहां केवल दिव्यांग शौचालय और हैंडवॉश यूनिट का निर्माण कराया गया है।

नगर क्षेत्र के 43 स्कूल भी वंचित

नगर क्षेत्र के 43 परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष नगर पालिका की ओर से कायाकल्प योजना के तहत कोई कार्य नहीं कराया गया। केवल अत्यधिक जरूरी मरम्मत कार्य कंपोजिट ग्रांट के माध्यम से कराए गए हैं।

ऑपरेशन कायाकल्प में होने थे ये कार्य

योजना के तहत विद्यालयों में अलग-अलग शौचालय, टाइल्सयुक्त फर्श, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था, रंगाई-पुताई, हैंडवॉश यूनिट, बिजली व्यवस्था, दिव्यांग रैंप, शौचालय, श्यामपट्ट सहित कुल 14 बिंदुओं पर विकास कार्य किए जाने थे।

अधिकारी बोले

कायाकल्प योजना के जिला समन्वयक यदुवंश चौधरी ने बताया कि जिले के 99.37 प्रतिशत विद्यालयों में कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर क्षेत्र के विद्यालयों को छोड़कर अधिकांश ब्लॉकों में काम कराया गया है। जिन विद्यालयों में फर्श, टाइल्स या शौचालय जैसी समस्याएं हैं, वहां कंपोजिट ग्रांट के माध्यम से कार्य कराया जाएगा।

वर्जन…
जिले में 99.37 फीसदी स्कूलों में काम पूरा हो चुका है। नगर क्षेत्र के स्कूलों को छोड़कर ब्लॉक के स्कूलों में काम हुआ है। जहां टाइल्स, फर्श, शौचालय टूटा है वहां कंपोजिट ग्रांट से काम कराया जाएगा। इसमें 25 छात्र संख्या से अधिक वाले स्कूलों में 25 हजार, 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 50 हजार और 200 से ऊपर 75 हजार कंपोजिट ग्रांट भेजी जाती है। अब उससे काम कराया जाएगा।
यदुवंश चौधरी, कायाकल्प योजना के जिला समन्वयक

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

UP Election 2027: अखिलेश का बड़ा ऐलान, मंगलवार से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करेगी सपा, बूथ स्तर पर संगठन एक्टिव

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अब संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव करीब आते ही एक लाख नौकरियों की याद आई

Akhilesh Yadav on Yogi Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के एक लाख नौकरियां देने के दावे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना…

By Amrit Ujala

IIT-IIM से पढ़ाई, लंदन की नौकरी और फिर IAS… अब दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट में बताई वजह

IAS Divya Mittal Resigns: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में…

By Amrit Ujala

सुबह ढाबा खोलने पहुंचे मालिक के उड़े होश, तख्त पर पड़ा मिला मजदूर का शव

लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे के बाहर तख्त पर अधेड़ मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे…

By Amrit Ujala

सीएम योगी आज करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, शाम 7 बजे अधिकारियों के साथ होगी अहम चर्चा

CM Yogi Review Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे लखनऊ में एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रशासनिक…

By Amrit Ujala

Akhilesh Yadav Press Conference: अखिलेश यादव की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई दलों के नेता सपा में हो सकते हैं शामिल; लखनऊ में हलचल

Akhilesh Yadav Press Conference: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज हलचल देखने को मिल सकती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित सपा…

By Amrit Ujala

UP Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर योगी सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर लगातार नजर…

By Amrit Ujala

राशन कार्ड धारक ध्यान दें! 3 महीने में कराएं सभी सदस्यों की ई-केवाईसी, वरना हो सकती है कार्रवाई

लखनऊ: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अब लगातार छह महीने तक राशन नहीं लेने वाले लाभार्थियों के राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जाएगा। निष्क्रिय…

By Amrit Ujala

लखनऊ में शुरू होने जा रही क्रूज सेवा, गोमती नदी से दिखेगा रिवरफ्रंट का खूबसूरत नजारा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल तेजी से आकार ले रही है। गोमती नदी में जल्द ही पर्यटक लग्जरी क्रूज की सैर…

By Amrit Ujala

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…