ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अनिल मिश्रा

मवई (अयोध्या)। साइबर क्राइम थाना और मवई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी PLAYERS77.COM नामक वेबसाइट के माध्यम से लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के बैंक खातों में जमा 63 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रुदौली एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में बुधवार तड़के मवई चौराहे के पास हाईवे किनारे बस स्टॉप से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अकील अहमद उर्फ उर्फी (27) निवासी बसौढ़ी, थाना पटरंगा (अयोध्या) तथा अमन खान (22) निवासी ककरहाबाद, थाना कोतवाली नगर (उन्नाव) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों फरार होने की फिराक में थे।

मवई में घर से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अकील अहमद मवई चौराहे के पास अपने घर से फर्जी कॉल सेंटर संचालित करता था। यहां से व्हाट्सएप कॉल और सामान्य फोन कॉल के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन गेमिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता था। निवेश करने के बाद जब पीड़ित अपनी रकम निकालने का प्रयास करते थे तो उनसे टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और सर्विस चार्ज के नाम पर अतिरिक्त धन वसूला जाता था, लेकिन न तो निवेश की गई राशि लौटाई जाती थी और न ही कथित जीत की रकम का भुगतान किया जाता था।

11 हजार लोगों का डेटा बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक टैबलेट, चार्जर और डेटा केबल बरामद किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में करीब 11 हजार लोगों की गेमिंग आईडी, पासवर्ड, निवेश और निकासी (विद्ड्रॉल) का रिकॉर्ड मिला है। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग रिकॉर्ड भी बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित रूप से साइबर ठगी में किया जाता था।

63 लाख रुपये फ्रीज, तीसरे आरोपी की तलाश

पुलिस के मुताबिक अकील अहमद के बैंक खातों की जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में छह लाख रुपये और एचडीएफसी बैंक के खाते में 57 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। खातों में हुए वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस को एनसीआरपी पोर्टल पर भी आरोपियों के खातों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतें मिली हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरोह का एक अन्य सदस्य सुफियान अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मवई में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…