नई दिल्ली। वेनेज़ुएला में पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंपों के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 6,462 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
नेशनल असेंबली के अध्यक्ष होर्हे रोड्रिगेज़ ने बताया कि राजधानी कराकास सहित ला गुआइरा, मिरांडा और अरागुआ राज्यों में बनाए गए 107 अस्थायी राहत शिविरों में करीब 21,235 लोग रह रहे हैं।
भूकंप के तीन सप्ताह से अधिक समय बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो पाई है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 1,331 झटके (आफ्टरशॉक्स) दर्ज किए जा चुके हैं। इस बीच, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 28 देशों से मिली मानवीय सहायता के लिए आभार जताया है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली 2,000 टन से अधिक राहत सामग्री को अस्थायी शिविरों में रह रहे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।







