खेलते समय किशोर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

Amrit Ujala
Amrit Ujala

झाड़-फूंक के भरोसे ले गए रतनगढ़ देवी, नहीं बच सकी जान

अछल्दा के लिधौरा गांव की घटना, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पिता अहमदाबाद में करते हैं मजदूरी

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में खेलते समय 13 वर्षीय किशोर को सांप ने डस लिया। पहले परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा और फिर मेडिकल कॉलेज चिचैली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन अंधविश्वास के चलते पहले झाड़-फूंक कराने के लिए इटावा जिले के जसवंतनगर और बाद में मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध रतनगढ़ देवी मंदिर ले गए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। अंततः उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

लिधौरा निवासी नीलेश शाक्य का 13 वर्षीय पुत्र अंश शाक्य शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। शुरुआत में उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और बाद में मां स्वाती व दादी के साथ धान की रोपाई करने खेत चला गया। करीब दो-तीन घंटे बाद खेत से लौटने पर उसे चक्कर आने लगे। तब उसने परिजनों को बताया कि उसके पैर में किसी जहरीले जीव ने काट लिया है।

परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज चिचैली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सपेरे ने पकड़ा सांप

अंश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने एक सपेरे को बुलाया। उसने घटनास्थल पर करीब 20 मिनट तक तलाश करने के बाद सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इससे स्पष्ट हुआ कि किशोर को सांप ने ही डसा था।

अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक का सहारा

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन इसे स्वीकार नहीं कर सके। वे किशोर को पहले झाड़-फूंक के लिए इटावा के जसवंतनगर और फिर मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ देवी मंदिर ले गए। वहां करीब दो घंटे तक झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन कोई चमत्कार नहीं हुआ और अंततः परिजनों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अंश दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता नीलेश शाक्य अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…