इलिया विद्युत उपकेंद्र पर किसान विकास मंच का धरना

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा

10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने और हाईटेंशन लाइन का रूट डायवर्जन करने की मांग, किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत शनिवार को बिजली की बदहाल व्यवस्था के विरोध में किसान विकास मंच के बैनर तले किसानों ने इलिया विद्युत उपकेंद्र पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग को लेकर नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए किसान विकास मंच के प्रवक्ता जयनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार नए बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन उसी अनुपात में विद्युत उपकेंद्र की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इसके कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है और किसानों को सिंचाई कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इलिया विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली हाईटेंशन लाइन चकिया के जंगलों और खेतों से होकर गुजरती है। आंधी, बारिश और पेड़ों की टहनियों के संपर्क में आने से आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। किसानों ने मांग की कि इस लाइन का रूट डायवर्ट कर सड़क मार्ग से जोड़ा जाए, ताकि प्राकृतिक कारणों से होने वाली बाधाओं को समाप्त किया जा सके।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के व्यस्त समय में किसान खेती छोड़कर धरने में शामिल हुए हैं, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब तक इलिया विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने के दौरान किसानों ने “किसान एकता जिंदाबाद”, “इंडिया पावर हाउस की क्षमता बढ़ाओ” और “बिजली व्यवस्था दुरुस्त करो” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया।

धरना समाप्त होने पर किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सहायक अभियंता अजय सिंह और अवर अभियंता विनोद यादव को सौंपा। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

धरने में जयनाथ सिंह, जवाहरलाल यादव, इकलाख अहमद, सुरेश मौर्य, इंद्रदेव यादव, जुल्मी तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, मलिक चौबे, अवध नारायण सिंह, यशवंत सिंह, प्रेम गिरी, श्रीप्रकाश मौर्य, बंशलोचन मौर्य, अशोक कुमार द्विवेदी, नंदलाल मौर्य, विकेश सिंह, विजय शंकर सिंह, अमन सिंह, अनिल मौर्य, वीरेंद्र कुमार मौर्य, अनिल पांडे, श्याम सुंदर, रमेश पांडेय, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, दीनदयाल सिंह, दयाराम, लक्ष्मण सिंह, जमुना सिंह, गोकुल पांडे, जगदीश मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नन पांडेय ने तथा संचालन राम अवध सिंह ने किया।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…