मुख्यमंत्री योगी के स्वागत में संवर रहा लोधेश्वर धाम, बारिश के बीच युद्धस्तर पर तैयारियां

Amrit Ujala
Amrit Ujala

20 जुलाई के प्रस्तावित दौरे से पहले हेलीपैड, पंडाल, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और विद्युत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, डीएम ईशान प्रताप सिंह स्वयं कर रहे पल-पल की मॉनिटरिंग

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जुलाई को प्रस्तावित लोधेश्वर महादेव धाम आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह स्वयं लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर तैयारियों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए नंदी बाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा अत्याधुनिक मानकों के अनुरूप हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य की निगरानी विभागीय अधिकारी राजीव कुमार राय कर रहे हैं। लगातार बारिश के चलते निर्माण स्थल पर जलभराव हो गया था, जिससे कुछ समय के लिए कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि अधिकारियों ने तत्काल पंपिंग मशीनें लगाकर पानी निकलवाया और हेलीपैड को सुरक्षित रखने के लिए उसे तिरपाल से पूरी तरह ढक दिया गया। मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य को दोबारा तेज गति से शुरू कर दिया गया। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के आवागमन के लिए विशेष एप्रोच रोड भी तैयार कराई जा रही है, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए विशाल पंडाल का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बारिश के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हुई, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही मजदूरों और मशीनों की मदद से कार्य में तेजी लाई गई। पंडाल में बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर और उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जहां-जहां वर्षा का पानी जमा हुआ है, वहां मशीनों की सहायता से जलनिकासी कराई जा रही है। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों तथा कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य लगातार जारी है। श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर छोटे-बड़े बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंदिर परिसर के अंदर और बाहर रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। निर्माणाधीन लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर क्षेत्र को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा की दृष्टि से नीले रंग की टीन शेड लगाई जा रही है, जिससे निर्माण क्षेत्र अलग दिखाई दे और कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विद्युत विभाग द्वारा मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल पर नई विद्युत वायरिंग कराई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। विद्युत संबंधी कार्यों की निगरानी उपखंड अधिकारी संजय द्वारा की जा रही है। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंदिर परिसर तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। बैरिकेडिंग, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट तथा आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती की तैयारी की जा रही है, जबकि नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है, लेकिन प्रशासन सभी तैयारियां पूरी गंभीरता और युद्धस्तर पर कर रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी थी, जिसे मशीनों के माध्यम से तेजी से दूर कराया जा रहा है। हेलीपैड, पंडाल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोधेश्वर महादेव धाम पूरी तरह सजने-संवरने लगा है। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं के स्तर पर कोई कमी न रहे तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…