एसआरएमयू का भव्य दीक्षांत समारोह: 7,519 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

Amrit Ujala
Amrit Ujala

405 मेधावियों को पदकों से सम्मानित
आठों कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक छात्राओं के नाम, मुख्य अतिथि प्रो. भूषण पटवर्धन ने भारतीय ज्ञान परंपरा और नैतिक मूल्यों पर दिया जोर
लखनऊ/बाराबंकी, 22 जुलाई। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का भव्य दीक्षांत समारोह बुधवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के कुल 7,519 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 405 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 232 स्वर्ण पदक, 165 रजत पदक तथा 8 कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक शामिल रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि डेक्कन कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), पुणे के कुलाधिपति एवं आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व महानिदेशक एवं पूर्व राजदूत अखिलेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल ने की। इस अवसर पर प्रति-कुलपति इं. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, शैक्षणिक सलाहकार आरुषी अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

समारोह का सबसे प्रेरणादायी पहलू यह रहा कि वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के सभी आठ प्रतिष्ठित कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक छात्राओं ने अपने नाम किए। कुलाधिपति पदक से आद्या शर्मा, खुशी बुद्धराज, क्रति जैन और मुस्कान बुद्धराज को सम्मानित किया गया, जबकि प्रति-कुलाधिपति पदक प्रणीता यादव, सौम्या सिंह, श्रेया श्रीवास्तव और राहत परवीन को प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय ने इसे छात्राओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक बताया।

मुख्य अतिथि प्रो. भूषण पटवर्धन ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और ज्ञान-साधना का उत्सव है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, आत्मसम्मान और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि युवा नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने विश्वविद्यालय की चार वर्षीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 में जहां विश्वविद्यालय में 4,764 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, वहीं वर्ष 2024-25 तक यह संख्या बढ़कर 10,444 हो गई। वर्तमान में करीब 12 हजार विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल प्रवेश संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, नैतिक मूल्य और नेतृत्व क्षमता से समृद्ध करना है।
कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जित ज्ञान का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और मानवता के कल्याण के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नवाचार, संवेदनशीलता और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा ने तैत्तिरीय उपनिषद का उल्लेख करते हुए युवाओं को सत्य, धर्म, स्वाध्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन का भी नाम है और राष्ट्र का भविष्य युवाओं के हाथों में है।
कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) आकांक्षा निगम ने किया। समारोह में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता, संस्थानों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…