उन्नाव। बांगरमऊ के अटवाबैक स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज का डीआईओएस ने निरीक्षण किया। शिक्षक डायरी बनी न मिलने के साथ पठन-पाठन भी सही नहीं मिला। चिकित्सीय अवकाश भी ऑनलाइन नहीं मिले। इस पर प्रधानाचार्य सहित सभी का वेतन रोक दिया।
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि स्कूल में सहायक शिक्षक डॉ. विवेक मिश्रा को छोड़कर पूरा स्टाफ मौजूद था। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो डॉ. विवेक पहले भी एक दिन के चिकित्सीय अवकाश पर मिले। प्रधानाचार्य से जानकारी ली तो पता चला कि मानव संपदा पोर्टल कार्य न करने से चिकित्सीय अवकाश ऑनलाइन नहीं हो सके जबकि पहले लिया गया चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत नहीं मिला।
इस पर सहायक शिक्षक का निरीक्षण तिथि का वेतन रोक दिया गया। 22 जुलाई तक शिक्षक डायरी नहीं बनी मिली। पठन-पाठन में रुचि न लेने पर प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया।





















