विकास कुमार सिंह निर्वाचित सचिव
सुल्तानपुर | कादीपुर:
कादीपुर तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अशोक कुमार पांडेय ने 207 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार वर्मा को 142 मत, जबकि यमुना प्रसाद मिश्र को 14 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज राव ने 213 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश श्रीवास्तव को 201 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में विकास कुमार सिंह ने 186 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। अजय कुमार मिश्रा को 170 मत, शैलेश कुमार सिंह को 54 मत और रविन्द्र कुमार प्रजापति को 7 मत मिले।
चुनाव अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि गजेन्द्र प्रसाद पाल ऑडिटर पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।






