सुल्तानपुर | अखण्डनगर:
अखण्डनगर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कादीपुर मंजुल मयंक ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। शिकायतों में भूमि विवाद, चकमार्ग पर अतिक्रमण, रास्ते पर अवैध निर्माण तथा धान की रोपाई को लेकर उत्पन्न विवाद प्रमुख रहे।
अधिकारियों ने सुनवाई के दौरान दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।






