जिसका अंतिम संस्कार कर दिया, वह तीन दिन बाद जिंदा घर लौटा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

औरैया:  अज्ञात शव की पहचान पर उठे बड़े सवाल

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले जिस अज्ञात शव की पहचान सैदपुर निवासी कमल सिंह के रूप में कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वही कमल सिंह तीन दिन बाद सकुशल अपने गांव लौट आया। इस घटना के बाद शव की पहचान और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुरादगंज चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के जर्जर होटल के खंडहर के पास एक अज्ञात शव मिला था। बकरी चरा रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शव कई दिन पुराना था, उसका चेहरा क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। मृतक ने मेहरून रंग की शर्ट, नीले रंग का लोअर पहन रखा था तथा गले में तौलिया और बाएं हाथ में ब्रेसलेट था। शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई गई थी।

बाद में सैदपुर निवासी कमल सिंह के बड़े भाई दशरथ और अन्य ग्रामीणों ने शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की। परिजनों ने बताया था कि कमल सिंह 25 जून से लापता था और उसकी गुमशुदगी की सूचना अजीतमल कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। परिजनों की पहचान के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

मामले ने उस समय अप्रत्याशित मोड़ ले लिया जब रविवार देर शाम कमल सिंह जीवित अपने घर पहुंच गया। उसे देखकर परिजन और ग्रामीण हैरान रह गए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस शव का पोस्टमार्टम हुआ और अंतिम संस्कार किया गया, वह आखिर किसका था। साथ ही यह भी जांच का विषय बन गया है कि शव की पहचान में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

कमल सिंह के जीवित मिलने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। उससे यह जानकारी जुटाई जा रही है कि वह इतने दिनों तक कहां था और किन परिस्थितियों में लापता रहा। दूसरी ओर, पुलिस अब हाईवे किनारे मिले अज्ञात शव की वास्तविक पहचान कराने और पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच में जुट गई है।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि कमल सिंह के जीवित मिलने के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात शव की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

Related News

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…