बाराबंकी में चित्र प्रदर्शनी से आजादी के इतिहास से रूबरू हुई नई पीढ़ी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, राष्ट्र निर्माण, भारतीय विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी चित्रों और सूचनात्मक सामग्री के जरिए प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी देखने के लिए विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों की भी अच्छी-खासी भीड़ पहुंची।

प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को देश की आजादी के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेहंदी, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा, देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। काजल यादव, राजन वर्मा, शिवानी, अभिषेक, साक्षी, अनामिका, रंजनी, तान्या, नाजनी और चांदनी समेत 20 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थियों के लिए यह सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश के अतीत और वर्तमान से जुड़ने का अवसर भी रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह समेत कई अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

Varanasi Airport Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो घायल

Varanasi Airport Firing: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एयरपोर्ट की महिला कर्मचारी समेत…

By Sushma Pandey

दालमंडी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांटे गए तिरंगे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दालमंडी क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी आदिल खान ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया।…

By Amrit Ujala

आजम खान को गृह मंत्री बनाने के बयान पर भड़के CM योगी, सपा पर साधा जोरदार निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर दिए गए…

By Sushma Pandey

लखनऊ: जमीन दोबारा बेचने और बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जागीर गांव में जमीन को दोबारा बेचने, बाउंड्रीवाल तोड़ने और जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रयागराज के गोविंदपुर…

By Amrit Ujala

नौकरी का लालच देकर लखनऊ बुलाया, फिर शोषण का आरोप; SHO पर भी युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Lucknow News: लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ कथित मानसिक, शारीरिक…

By Sushma Pandey

लखनऊ: फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

सरोजनीनगर/लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

By Amrit Ujala

उन्नाव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 7000 झंडों के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्नाव शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा भानू के नेतृत्व में ‘हर घर…

By Amrit Ujala

यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 14 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों…

By Amrit Ujala

बसपा ने अनंत मिश्र ‘अंटू’ को पार्टी से निकाला, मायावती के फैसले से यूपी की सियासत में हलचल

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र ‘अंटू’ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से जारी जानकारी में अंटू पर पार्टी…

By Amrit Ujala

उद्घाटन के बाद क्यों उखड़ने लगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, IIT रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अरबों की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के कुछ समय बाद ही बदहाली का शिकार हो गया है। एनबीटी की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ से कानपुर जाने वाला…