जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की PLI (प्रोत्साहन राशि) का भुगतान पिछले पांच महीनों से लंबित होने का मामला सामने आया है। अप्रैल से अगस्त 2026 तक की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में नाराजगी है। बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण ट्रैकर पर निर्धारित मानकों को पूरा किए जाने के बावजूद उन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान लंबित होने से कार्यकत्रियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष कुसुमलता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) को ज्ञापन सौंपकर लंबित PLI राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि वे विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार लगातार अपने कार्यों का निर्वहन कर रही हैं और पोषण ट्रैकर पर आवश्यक मानक भी पूरे किए गए हैं। इसके बावजूद अप्रैल से अगस्त तक की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभागीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर लंबित पांच माह की PLI राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कब तक हो पाता है।
रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव





















