बहराइच: कोतवाली देहात क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर एक ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों पर हमला कर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रेढ़ालाल गांव निवासी 33 वर्षीय नंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर नंद कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नंद कुमार की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों पर हमला कर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: रोहित श्रीवास्तव






















