श्रावस्ती: रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिसकर्मी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। बाजारों, चौराहों, बस अड्डों, प्रमुख मार्गों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
रक्षाबंधन दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों को भी सक्रिय किया गया है। ये टीमें प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर रही हैं।
आठ क्यूआरटी टीमें की गईं तैनात
आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले में 8 विशेष क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है। इन टीमों को महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर तैनात करने के साथ-साथ लगातार भ्रमणशील रखा गया है, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सके।
एएसपी ने लक्ष्मननगर में पैदल गश्त कर लिया जायजा
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने थाना सोनवा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा लक्ष्मननगर में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। पुलिस ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। लिस प्रशासन का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।






















