दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, थाईलैंड पर भारत की बड़ी जीत; 150वें T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Deepti Sharma Record: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में बनीं नंबर-1 गेंदबाज

Women’s Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 एशिया कप 2026 में धमाकेदार अंदाज में अपना अभियान शुरू किया है। दुबई में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रन से मात दी। इस जीत की सबसे बड़ी स्टार रहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अपने 150वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास है। दीप्ति अब महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

शेफाली वर्मा ने संभाली भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 64 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शेफाली ने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके अलावा प्रतिका रावल ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में 22 रन बनाए। हालांकि बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन लड़खड़ा गया और टीम ने कम समय में कई विकेट गंवा दिए।

7 गेंदों में 3 विकेट, दीप्ति ने पलटा मैच
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों के स्पेल में 3 विकेट हासिल किए और एक भी रन नहीं दिया। उनका गेंदबाजी आंकड़ा 1.1 ओवर, 0 रन और 3 विकेट रहा। नंदनी शर्मा ने भी 3 विकेट झटककर थाईलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि श्री चरणी को 2 सफलताएं मिलीं। थाईलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में महज 65 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नानापत कोंचारोएंकई ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

171 विकेट के साथ दीप्ति बनीं नंबर-1
इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा के लिए जीत से भी बड़ी उपलब्धि उनका रिकॉर्ड रहा। थाईलैंड के खिलाफ तीन विकेट लेते ही उनके महिला T20I विकेटों की संख्या 171 पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़कर महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि दीप्ति ने यह उपलब्धि अपने 150वें T20I मैच में हासिल की। वह हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बाद 150 T20I खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनीं।

भारत की अगली चुनौती हांगकांग
थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की है। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश साफ नजर आई, क्योंकि अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय पारी बीच में लड़खड़ा गई थी। अब भारत का अगला मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग से होगा। टीम की कोशिश इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की होगी।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…