Rupaidiha Varanasi Train: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बहराइच पहुंचे, जहां उन्होंने नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा से वाराणसी जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं नेपाल के नेपालगंज रेलवे स्टेशन से भी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इस नई रेल सेवा से भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है। नेपाल बॉर्डर स्थित रूपईडीहा से शुरू हुई यह ट्रेन यात्रियों को वाराणसी तक पहुंचाएगी। इससे दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। खासकर नेपाल से भारत आने वाले श्रद्धालुओं को काशी सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
नेपाल त्रासदी पर सीएम योगी ने जताया दुख
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रोहित श्रीवास्तव






















