श्रावस्ती, 1 सितंबर 2026। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से सामूहिक दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।
परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार का जायजा लेते हुए हथियारों की साफ-सफाई और उनके उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टोर में रखे सामान और संबंधित रजिस्टरों की भी जांच की गई। परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सेवा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मचार






















