Bigg Boss 20: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने ग्रैंड प्रीमियर से बस एक कदम दूर है। 6 सितंबर को शो की शुरुआत होने जा रही है और इससे पहले संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार टीवी, भोजपुरी सिनेमा, सोशल मीडिया, म्यूजिक और खेल जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरों के नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में मैरी कॉम, माही विज, अर्शिफा खान, कनिका मान, ईशा रिखी और काजी तौकीर समेत 18 नामों की सूची चर्चा में है। हालांकि, प्रीमियर से पहले तक सभी नामों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
मैरी कॉम की एंट्री सबसे बड़ा सरप्राइज?
संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं तो बिग बॉस के घर में उनका अनुभव और मजबूत व्यक्तित्व दर्शकों के लिए बिल्कुल अलग तरह का आकर्षण हो सकता है।
माही विज से अर्शिफा खान तक टीवी के चर्चित चेहरे
टीवी अभिनेत्री माही विज भी इस सीजन का हिस्सा बनने वाली चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। वह ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के लिए जानी जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया स्टार अर्शिफा खान भी शो में ग्लैमर और डिजिटल दुनिया का तड़का लगा सकती हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार करियर शुरू किया था और बाद में सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। कनिका मान का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में है। वह ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।
‘फेम गुरुकुल’ के काजी तौकीर भी दिखा सकते हैं जलवा
2005 में ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर घर-घर में पहचान बनाने वाले काजी तौकीर भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। उनकी एंट्री शो में नॉस्टैल्जिया के साथ-साथ म्यूजिक का तड़का भी लगा सकती है।
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी, रियलिटी शो से पहचान बनाने वाले कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू और लव गिल के नाम भी चर्चा में हैं। संभावित सूची में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम भी है। उनकी एंट्री से शो को मजबूत क्षेत्रीय कनेक्ट मिल सकता है। इसके अलावा ‘पंचायत’ में नजर आ चुके अभिनेता आसिफ खान, मॉडल और सोशल मीडिया से जुड़ी रिया अहीर, रोहेड खान, अमन गांधी और खुशी दुबे जैसे नाम भी चर्चा में हैं।
18 नामों की रिपोर्टेड सूची
रिपोर्ट्स में जिन 18 नामों की चर्चा है, उनमें शामिल हैं
1. मैरी कॉम
2. कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू
3. आम्रपाली दुबे
4. आसिफ खान
5. उदिति सिंह
6. फैजल खान
7. माही विज
8. रिया अहीर
9. काजी तौकीर
10. कनिका मान
11. रोहेड खान
12. अर्शिफा खान
13. अमन गांधी
14. खुशी दुबे
15. रिहती तिवारी
16. ईशा रिखी
17. लव गिल
18. रैपर यंग डीएसए
असली तस्वीर 6 सितंबर को होगी साफ
बिग बॉस 20 को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कई नाम सामने आ रहे हैं। कुछ नामों की पुष्टि की खबरें हैं, जबकि कुछ अभी संभावित सूची का हिस्सा हैं। ऐसे में कौन-कौन से सितारे वास्तव में बिग बॉस के घर में कदम रखेंगे, इसका पूरा खुलासा 6 सितंबर के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान ही होगा।
सलमान खान की वापसी और अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले चर्चित चेहरों के कारण इस सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पहले ही काफी बढ़ चुकी है।





















