कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे DM-SP, छात्राओं से संवाद कर जानी पढ़ाई और सुविधाओं की हकीकत

Amrit Ujala
Amrit Ujala
बाराबंकी: कस्तूरबा विद्यालय में DM-SP ने छात्राओं से की बातचीत, सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महमूदाबाद, सिरौली गौसपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय में छात्राओं को मिल रही शैक्षिक, आवासीय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

15 छात्राओं को वितरित किए टेस्टेड चश्मे
‘हंसता बचपन, खिलता जीवन’ अभियान के तहत विद्यालय में दृष्टि संबंधी समस्या से चिन्हित 15 छात्राओं को टेस्टेड चश्मे वितरित किए गए। डीएम और एसपी ने छात्राओं को चश्मे देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय से पहचान और उपचार बेहद जरूरी है, ताकि इसका असर उनकी पढ़ाई पर न पड़े।

छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराए जाने की स्थिति को परखा। भोजन निर्धारित मेनू के अनुरूप पाया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

पांच पासआउट छात्राओं को किया सम्मानित
कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली पांच छात्राओं तनु, लक्ष्मी, संध्या, लक्ष्मी प्रथम और संध्या प्रथम को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम ने छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और आगे की पढ़ाई में भी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से उनके शैक्षिक लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

छात्राओं की मांग पर इंटरलॉकिंग के निर्देश
छात्राओं से बातचीत के दौरान विद्यालय के उच्चीकृत एकेडमिक भवन तक जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग की आवश्यकता और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को एकेडमिक भवन तक इंटरलॉकिंग कराने के तत्काल निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान एएसपी मो. आफताब आलम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन ज्योति स्वरूप, शिक्षिकाएं नीलम और सुषमा रानी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच मायावती ने उठाए सवाल, सरकार से की रोक की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रदेश सरकार…

By Amrit Ujala

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…