अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान और फल वितरण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन में धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण हुआ, वहीं शाम होते ही गुप्तार घाट, राम की पैड़ी, लता चौक और दर्शननगर स्थित सूरजकुंड समेत कई स्थान रोशनी से जगमगा उठे। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
लता चौक पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में विशेष आयोजन किया गया। यहां दीपों के जरिए भारत का नक्शा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति बनाई गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। वहीं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सूरजकुंड पर भी बड़ा आयोजन हुआ। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल की अगुवाई में पाटेश्वरी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधे लगाए गए। इसके अलावा देवकाली मंदिर, दशरथ समाधि और सूर्यकुंड समेत जिले के कई धार्मिक स्थलों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता व पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया।
सेवा कार्यक्रमों के तहत जिला चिकित्सालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला और महानगर इकाई ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। आयोजकों के मुताबिक, शिविर में 80 युवाओं ने रक्तदान किया, जबकि करीब 150 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधायक अमित सिंह चौहान, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से ऐसे सेवा अभियानों में भाग लेने की अपील की।
इसी सेवा अभियान के तहत जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल भी वितरित किए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों को समाज तक पहुंचाना है। दिनभर स्वच्छता और पौधरोपण से लेकर रक्तदान व फल वितरण तक चले कार्यक्रमों के बाद शाम को धार्मिक स्थलों पर दीपों की रोशनी ने अयोध्या के माहौल को अलग रंग दे दिया। कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामि





















