औरैया के सहार थाना क्षेत्र के इंदपामऊ गांव में रविवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किशोर ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान प्रांशु के रूप में हुई है। उसकी मां प्रभा देवी ने बताया कि प्रांशु उनका इकलौता बेटा और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पिता बृजेश शंखवार का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। प्रांशु कक्षा 12 का छात्र था और उसकी अचानक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी गनेश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के इकलौते बेटे को खोने से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।





















