लखनऊ: घर से 300 मीटर दूर दीवार के सहारे मृत मिला ट्रैक्टर चालक, पैरों पर मिले करंट से झुलसने के निशान

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बिजनौर थाना अंतर्गत रहीमाबाद में मंगलवार तड़के एक 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक का शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर एक व्यक्ति के घर के बाहर दीवार के सहारे बैठी हुई अवस्था में मिला। मृतक की पहचान मेड़ी लाल यादव के बेटे सचिन यादव उर्फ राजा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, सचिन की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रमेश नामक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर सचिन को दीवार के सहारे बैठी अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची बिजनौर पुलिस की जांच में सचिन के दोनों पैरों के तलवों पर बिजली के करंट से झुलसने जैसे निशान मिले। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी कृष्णानगर अभिषेक पांडे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के बीच करंट लगाकर हत्या किए जाने की चर्चा है, हालांकि मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की चर्चा भी सामने आई, लेकिन एसीपी अभिषेक पांडे ने हत्या और हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सचिन की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सचिन के परिवार में पत्नी आयुषी और आठ माह का बेटा कान्हा है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 4 जून को चंपत राय को मिली थी सूचना

25 जून को FIR; चार्जशीट में दर्ज टाइमलाइन से उठे सवाल अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में दाखिल पुलिस की चार्जशीट में तत्कालीन…

By Amrit Ujala

लखनऊ: बंथरा में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दवा खाने के बाद होने लगी उल्टियां

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा में मंगलवार सुबह एक अधेड़ ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कानपुर रोड स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास की…

By Amrit Ujala

शिवसेना (यूबीटी) ने यूपी में संगठन मजबूत करने के लिए 18 मंडलों में नियुक्त किए प्रभारी

लखनऊ में शिवसेना (यूबीटी) उत्तर प्रदेश ने संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों में…

By Amrit Ujala

लखनऊ: रेलवे कर्मचारी ने प्रॉपर्टी डीलर पर जालसाजी और रुपये हड़पने का लगाया आरोप, केस दर्ज

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी ने प्रॉपर्टी डीलर पर जालसाजी, कूटरचना कर एग्रीमेंट तैयार कराने, रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले…

By Amrit Ujala

लखनऊ: बारिश में ढहा 75 वर्षीय विधवा का कच्चा मकान, बेटे के साथ टीन के नीचे रहने को मजबूर

लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लॉक के कुरौनी गांव में लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद एक बुजुर्ग विधवा महिला का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद 75 वर्षीय…

By Amrit Ujala

लखनऊ: घर से 300 मीटर दूर दीवार के सहारे मृत मिला ट्रैक्टर चालक, पैरों पर मिले करंट से झुलसने के निशान

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बिजनौर थाना अंतर्गत रहीमाबाद में मंगलवार तड़के एक 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक का शव उसके घर से करीब 300…

By Amrit Ujala

लखनऊ: हाईवे पर दरोगा की मौत के मामले में डंपर चालक पर केस दर्ज, बेटे ने लगाए लापरवाही के आरोप

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में दरोगा की मौत के मामले में उनके बेटे ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसा 21…

By Amrit Ujala

सीएम योगी से मिले सांसद, आपदा प्रभावित किसानों के मुआवजे और सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

लखनऊ। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर देवीपाटन मंडल और कैसरगंज क्षेत्र में आंधी-तूफान, भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की…

By Amrit Ujala

UP में राशन कार्ड धारकों के लिए आखिरी मौका

ई-केवाईसी नहीं कराई तो कट सकता है नाम, लखीमपुर में 1.81 लाख यूनिट लंबित लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराने का अभियान जारी है।…

By Amrit Ujala

यूपी MLC चुनाव: भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

वाराणसी से केदारनाथ सिंह को टिकट लखनऊ, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर…