अयोध्या में शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों के बीच केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने निर्मली कुंड स्थित मुख्य विसर्जन स्थल पर मां सरयू का विधि-विधान से पूजन किया। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान इस स्थल को श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल घाट के नाम से जाना जाता है। घाट निर्माण कार्य से पहले परंपरा के अनुसार मां सरयू की पूजा-अर्चना और आरती की गई।
समिति के घाट निर्माण कार्य प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सह प्रभारी रंजीत शर्मा और उनके सहयोगियों की अगुवाई में पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मां सरयू को चुनरी चढ़ाई गई और घाट निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। पूजन के दौरान पुरोहित आदेश जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा कराई, जबकि आशीष तिवारी यजमान की भूमिका में रहे।
केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला संयोजक गगन जायसवाल, नगर निगम कार्य प्रभारी अतुल सिंह और पुलिस विभाग के जिला प्रभारी जेएन चतुर्वेदी मौजूद रहे। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के महंत अमृत दास सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी पूजन में भाग लिया।
इस अवसर पर जेपी श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, जनार्दन पांडेय बबलू, रविकांत आर्य, नागेंद्र पांडेय, काजल पाठक, अरुण मिश्रा, विजय सिंह बंटी, विवेक शुक्ला, तिलक राम मौर्य, उपासना पाठक, राजू शुक्ला, प्रदीप यादव, विनोद कनौजिया, सुमित साहू और संस्कार श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के जरिए समिति ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव और विसर्जन से जुड़े कार्यक्रमों से पहले परंपरा का निर्वहन किया।





















