मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के चौथे दिन आज पूजा-अर्चना और गौसेवा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जनता दर्शन में आने वाले लोगों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकते हैं।
गोरखपुर में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वह पुलिस स्मृति दिवस-2026 के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम चार बजे रिजर्व पुलिस लाइंस जाएंगे, जहां पुलिस स्मृति दिवस के आयोजन में हिस्सा लेंगे।
पुलिस स्मृति दिवस पर देश और प्रदेश की सुरक्षा में कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को पुलिसकर्मियों के बलिदान और उनके योगदान के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।





















