चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ग्राम कुर्मी निवासी राधेश्याम (51) पुत्र मिश्री के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, सिविल जज जूनियर डिवीजन, चंदौली के न्यायालय से वाद संख्या 500/18, रामजी राम बनाम राधेश्याम में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 506 से संबंधित है।
न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक उमेश कुमार और कांस्टेबल नायब शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





















