अयोध्या। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी का महानगर संगठन सक्रिय रहा। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। कार्यालय में दिनभर फोन के जरिए सूचनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला चलता रहा। चुनाव संयोजक डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर महानगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों की स्थिति की जानकारी लेते रहे।
संगठन की सक्रियता कंट्रोल रूम तक सीमित नहीं रही। महानगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बापू बालिका इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह मौजूद रहे, जबकि मनोहर लाल इंटर कॉलेज में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सक्रियता दिखाई। नगर निगम कार्यालय अयोध्या स्थित बूथ पर जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित और जोनल कार्यालय नगर निगम अयोध्या धाम स्थित बूथ पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं, पूरा बाजार ब्लॉक के बूथ पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने जिम्मेदारी संभाली।
जिले में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सहादतगंज स्थित कंट्रोल रूम से इन केंद्रों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर मतदान की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा। किस केंद्र पर मतदान किस गति से चल रहा है और मतदाताओं की उपस्थिति कैसी है, इसकी जानकारी जुटाकर संगठन के स्तर पर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
चुनाव संयोजक डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली जा रही थी, ताकि आपसी समन्वय बना रहे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी जय प्रकाश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, शिवम्त शुक्ला, प्रवीण दुबे, रवि सिंह, स्वाती सिंह, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी और कपिल देव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी दिनभर अलग-अलग बूथों पर सक्रिय रहे।





















