चंदौली। इलिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5.4 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 एमएल के 27 टेट्रा पैक बरामद किए हैं। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को चेकिंग के दौरान इलिया प्लाटिंग के पास से आरोपी को पकड़ा गया। उसकी पहचान इलिया निवासी विजय शाह (55) पुत्र स्वर्गीय प्रेमनाथ शाह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 एमएल के 27 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 5.4 लीटर बताई गई है।
इस मामले में थाना इलिया में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार गुप्ता और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।





















