रेलकर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर एक नवंबर तक चलेंगे कार्यक्रम, रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जगाई जाएगी जागरूकता
पीडीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर एक नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस दौरान रेलकर्मियों ने अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के साथ करने का संकल्प लिया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कानून के नियमों का पालन करने, रिश्वत न लेने और न देने तथा सभी सरकारी कार्यों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने की प्रतिज्ञा की। साथ ही जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी उचित प्राधिकारी या संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प दोहराया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन और सरकारी कार्यप्रणाली में नैतिक मूल्यों, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ ही इसे रोकने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।
सप्ताह के दौरान डीडीयू मंडल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जागरूकता रैली, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ रंगोली तथा नुक्कड़ नाटक जैसे का





















