29 अक्टूबर को करवाचौथ और 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, बैंक और कोषागार को छोड़कर बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
श्रावस्ती, 28 अक्टूबर। जिले में करवाचौथ और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ललित कुमार ने इसकी जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों की सूची में पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश निर्धारित किया गया था। बाद में शासन की ओर से इन दोनों तिथियों पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाशों में संशोधन किया गया है।
संशोधित व्यवस्था के तहत अब 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवाचौथ और 10 नवंबर 2026, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन के अनुसार, इन दोनों स्थानीय अवकाशों पर बैंक और कोषागार को छोड़कर जिले के सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।





















