चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नैढ़ी गांव निवासी रमेश राम (39) पुत्र दुक्खू राम और सुभाष राम (45) पुत्र राजाराम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में धारा 323 और 504 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों आरोपितों को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और रोहित सिंह शामिल रहे।





















