भूख, भेदभाव और गुस्से’ की आग में उजड़ा परिवार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 भाई-भाभी और मासूम भतीजे की हत्या से गोरखपुर दहला

गोरखपुर। “घर में इज्जत नहीं मिली, खाना तक नहीं मिलता था… जेल में कम से कम दो वक्त की रोटी तो मिलेगी।”
यह दर्दनाक बयान उस 17 वर्षीय बाल अपचारी का है, जिस पर गोरखपुर के बांसगांव में अपने ही बड़े भाई, भाभी और चार साल के मासूम भतीजे की हत्या करने का आरोप है। एक परिवार के भीतर पनपी कड़वाहट ने रविवार की रात तीन जिंदगियां निगल लीं और पूरे इलाके को दहला दिया।

आधी रात खून से लाल हुआ घर

बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार देर रात करीब ढाई बजे अमित गुप्ता (37), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (35) और चार वर्षीय बेटे रेयांश गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का आरोप मृतक अमित के छोटे भाई पर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

‘मेरी बात कोई नहीं सुनता था’

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा था। उसका आरोप है कि घर में उसके साथ भेदभाव किया जाता था। पढ़ाई छूटने, आर्थिक परेशानियों और परिवार में अनदेखी से वह परेशान था।

उसने पुलिस को बताया कि पांचवीं तक वह पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन आगे पढ़ाई जारी नहीं रख सका। बाद में मजदूरी कर किसी तरह फीस जुटाई और नौवीं तक पढ़ा। इसके बाद दसवीं में फेल होने के बाद वह घर पर रहने लगा।

संपत्ति और पैसों को लेकर बढ़ता गया विवाद

मृतक के पिता हरिलाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा अमित परिवार का सहारा था। वह अंडे और पान की दुकान चलाकर घर का खर्च उठाता था और बीमार माता-पिता का इलाज भी कराता था।

पिता का आरोप है कि छोटा बेटा कारोबार शुरू करने के लिए रुपये मांगता था। मांग पूरी नहीं होने पर घर में विवाद करता था। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले भी उसके खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी।

मासूम की आंखों के सामने उजड़ गया परिवार

इस खौफनाक वारदात की चश्मदीद मृतक दंपती की मासूम बेटी है। उसने पुलिस को बताया कि रात में परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। तभी चाचा हाथ में गंडासा लेकर कमरे में आए और पहले पिता पर हमला किया, फिर मां को मार डाला।

बच्ची ने अपने छोटे भाई को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन हमलावर नहीं रुका। कुछ ही पल में उसकी आंखों के सामने उसका परिवार खत्म हो गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे का आदी था और इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल रॉड और गंडासा बरामद किया है।

गोरखपुर के बांसगांव की यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट, संवाद की कमी और टूटते पारिवारिक ताने-बाने की दर्दनाक तस्वीर बनकर सामने आई है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…