ई-पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन 16वें दिन भी जारी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

शासनादेश निरस्त करने की मांग पर अड़े

एटा/जलेसर। ई-पंजीकरण प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि केवल आदेश वापस लेने से बात नहीं बनेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2024 में संशोधन अथवा उसे निरस्त किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव और महासचिव द्विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीकरण के साथ हुई वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने महानिरीक्षक के आश्वासन को “लॉलीपॉप” करार देते हुए अस्वीकार कर दिया है।

उन्होंने बताया कि बार की ओर से आगरा सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को वार्ता के लिए प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया था। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने ई-पंजीकरण प्रणाली और उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2024 से जुड़े कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई।

अधिवक्ताओं ने 4 जून 2026 के ई-पंजीकरण संबंधी शासनादेश को वापस लेने, नियमावली की विभिन्न धाराओं को रजिस्ट्रेशन अधिनियम-1908 के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए निरस्त करने, अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की भूमिका स्पष्ट करने तथा ‘निबंधन मित्र’ भर्ती संबंधी आदेश समाप्त करने की मांग उठाई।

बार पदाधिकारियों के अनुसार, महानिरीक्षक निबंधन ने 29 जून 2026 को जारी पत्र के माध्यम से 4 जून 2026 का पूर्व आदेश वापस लिए जाने की जानकारी दी है। साथ ही नियमावली में संशोधन से संबंधित अन्य मांगों के संबंध में प्रमुख सचिव को प्रत्यावेदन भी भेजा गया है।

इसके बावजूद अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगों पर शासन स्तर से निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संदीप सिंह को सौंपा। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…