सुल्तानपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के तहत अखण्डनगर विकासखंड स्थित मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के साथ सुरक्षा इंतजामों का भी लगातार जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस निरीक्षक सतीश चन्द्र यादव ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, ताकि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट रविन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे निर्धारित समय पर शुरू हुआ। उनके मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।





















