अयोध्या: शादी के दो साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अयोध्या। जनपद के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के महंगू पुरवा चौकी अंतर्गत एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राधा यादव के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब दो वर्ष पहले शिव प्रताप यादव से हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राधा यादव मूल रूप से सखीपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा की निवासी थीं। उनके भाई अखिलेश यादव द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाह के समय ससुराल पक्ष ने बोलेरो वाहन की मांग की थी। आरोप है कि उस समय करीब 1.50 लाख रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग जारी रही।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाहिता के साथ पहले भी मारपीट की गई थी। उस समय गांव के प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसके बाद राधा को दोबारा ससुराल भेज दिया गया। परिजनों का दावा है कि इसके बाद भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और वह अपनी मां को फोन पर दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना की जानकारी देती थी।

परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन तड़के करीब 3 बजे ससुराल पक्ष से फोन कर सूचना दी गई कि राधा ने फांसी लगा ली है। मायके पक्ष का आरोप है कि राधा की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मायके पक्ष ने अपनी तहरीर में कुछ मोबाइल कॉल और बातचीत का भी उल्लेख किया है तथा उन्हें जांच का हिस्सा बनाए जाने की मांग की है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…