बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया गांव में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय मासूम मंदीप पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने उसके बाएं हाथ को बुरी तरह चबा लिया, जिससे बच्चा दर्द से चीखने लगा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को खदेड़ा और बच्चे को उसके चंगुल से बचाया। हमले में घायल मंदीप को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों ने बच्चे को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
घायल बच्चे के पिता मेवालाल ने घटना के संबंध में जानकारी दी। मामला बौंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया गांव का है। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है।





















