डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान
बहराइच। इनर व्हील क्लब बहराइच की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता गुप्ता और सचिव संगीता अग्रवाल ने नई टीम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि उनकी पूरी टीम “सेवा और समर्पण” की भावना के साथ समाजहित में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सकारात्मक कार्य करना रहेगा।
कार्यभार ग्रहण समारोह के अवसर पर डॉक्टर्स डे भी मनाया गया। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नगर के प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. अनिल केडिया, डॉ. रीना केडिया, डॉ. शिशिर अग्रवाल, डॉ. रूपम अग्रवाल, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. अभिलाषा वर्मा, डॉ. अनुष्का केडिया, डॉ. तेज श्री, डॉ. विभु पाण्डेय और डॉ. शिविर सिंह शामिल रहे।
नई कार्यकारिणी में ममता गुप्ता अध्यक्ष, संगीता अग्रवाल सचिव, संध्या गोयल कोषाध्यक्ष (ट्रेजरार), डॉ. अनुष्का केडिया आईएसओ तथा डॉ. तेजश्री को एडिटर का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर ममता केडिया, नीलम अग्रवाल, ज्योति बंसल, अंजू सिंह, बबीता अग्रवाल, प्रतिका जैन, पलक टेकड़ीवाल, रीना अग्रवाल, श्रेया मातनहेलिया, मृदुला पाण्डेय, स्वाती कंसल और सुमन गोयल सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।








