औरैया l अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से PRV पर सवार 3 लोग घायल हो गए। हादसे में पीआरवी की बाईक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बुधवार रात करीब *पौने 10 बजे* *PRV-9470* से कमांडर हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार और *चालक होमगार्ड शीलू कुमार* अछल्दा थाना क्षेत्र के *गांव छछुंद* गए थे। उक्त इवेंट मजदूरी के पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा था। उनके साथ *प्रतिवादी रामकिशोर पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी गौतला* भी PRV बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाईक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर पहुंची ही थी कि तभी सामने से आ रहे *तेज रफ्तार ट्रैक्टर* ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में *चालक होमगार्ड शीलू कुमार* को चोटें आई हैं। *कमांडर सुनील कुमार* को हल्की चोटें आई हैं, वहीं *रामकिशोर* भी घायल हो गए। टक्कर में पीआरवी की बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे *उपनिरीक्षक अरविंद गुप्ता* ने जांच-पड़ताल कर सभी घायलों को *CHC अछल्दा* में भर्ती कराया। CHC पर *थानाप्रभारी सुरेशचंद्र सिंह* और *112 थाना प्रभारी महेश पाठक* ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
*थानाप्रभारी सुरेशचंद्र सिंह* ने बताया कि फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।







