एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में फिर हुआ हर्ष फायरिंग का दूसरा वीडियो हुआ वायरल ।
जलेसर (एटा)। जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के दावे कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे है हर्ष फायरिंग के वीडियो ने सरकार दावों की पोल खोल रहे है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते 4 -5 दिनों से सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हर्ष फायरिंग के वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन में एक बार फिर सकते में आ गया है।
बीते 4-5 दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में श्रीमद भागवत कथा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा रायफल से लगातार फायरिंग की जा रही है। सूत्रों की माने तो यह वीडियो जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस का बताया जा रहा है। जहां गांव में आयोजित दूसरी श्रीमद भागवत कथा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का यह वीडियो बना कर वायरल किया जाना बताया जा रहा है। हालांकि समाचार पत्र वायरल इस हर्ष फायरिंग के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।
विदित हो कि अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नयाबास में इससे पूर्व भी एक अन्य श्रीमद भागवत कथा का हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक्शन में आई थाना पुलिस द्वारा जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।
अब देखना यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस हर्ष फायरिंग की वीडियो की बाबत थाना पुलिस जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करती है अथवा नहीं।








