हनुमानगढ़ी, राम मंदिर और विकास कार्यों को लेकर विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री योगी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

कहा- डबल इंजन सरकार में अयोध्या को मिली नई पहचान।

पहले आस्था और विकास दोनों में डाली गईं बाधाएं-सीएम योगी

सोहावल, संवाददाता ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोहावल में आयोजित जनसभा में विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर अयोध्या की आस्था और विकास को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वही आज आस्था की बातें कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या की पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने जैसी घटनाएं हुईं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्य धार्मिक स्थल पर ऐसा संभव नहीं है, तो अयोध्या जैसे पवित्र स्थल पर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न होने दी गई। उन्होंने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो विकास कार्य स्वतः गति पकड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और पवनसुत हनुमान के आशीर्वाद से आज अयोध्या तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की कल्पना तक नहीं की जाती थी, जबकि आज महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने एयरपोर्ट निर्माण का विरोध किया था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसे साकार कर दिखाया।उन्होंने निषादराज गुह के नाम पर रैन बसेरा, श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज की भव्य प्रतिमा तथा अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ, जिसे कोई रोक नहीं सका।

सीएम योगी ने बीकापुर को दी 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी ने बीकापुर क्षेत्र के दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा

खिरौनी-सोहावल नगर पंचायत होगी ‘मां ज्वाला देवी व भरतकुंड-भदरसा का नया नाम ‘भरत नगर भरतकुंड होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिरौनी-सोहावल नगर पंचायत का नाम अब ‘मां ज्वाला देवी नगर पंचायत’ तथा भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत का नाम ‘भरत नगर भरतकुंड’ होगा।मुख्यमंत्री ने सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या और बीकापुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, सड़क, पेयजल, पर्यटन, नगर विकास और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और अयोध्या को धार्मिक ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श जनपद के रूप में विकसित करना है।

हेलीपैड पर उतरते ही गूंजे जय श्रीराम और योगी जिंदाबाद के नारे

सोहावल ! बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल ब्लॉक समीप बने हेलीपैड पर जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ पूरा परिसर जय श्रीराम और “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे। हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उत्साहित समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

सीएम के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

सोहावल ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोहावल ब्लॉक में आगमन को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की गई। बैरिकेडिंग, चेकिंग और यातायात नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए थे।बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, पीएसी और खुफिया एजेंसियों के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे। मुख्यमंत्री के दौरे को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरे समय सतर्क नजर आया।

होर्डिंग और बैनरों से पटा रहा सोहावल क्षेत्र

सोहावल ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सोहावल ब्लॉक व नगर क्षेत्र पूरी तरह होर्डिंग, बैनर और स्वागत द्वारों से सजा नजर आया। मुख्य मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थल के आसपास मुख्यमंत्री के स्वागत में लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग आकर्षण का केंद्र रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह स्वागत संदेश प्रदर्शित कर क्षेत्र को उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…