लोधेश्वर धाम से सीएम योगी का चुनावी शंखनाद, महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास

Amrit Ujala
Amrit Ujala

₹542.41 करोड़ की 82 परियोजनाओं की दी सौगात

बाराबंकी में जनसभा के दौरान सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, 2027 में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का किया आह्वान

बाराबंकी। विनोद कुमार सिंह ‘अंशु’। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी के रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किए जाने वाले महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 542.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सबसे पहले श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन महादेवा कॉरिडोर, श्रावण मेले की तैयारियों तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने रामनगर और दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों में कुल 542.41 करोड़ रुपये की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 409.09 करोड़ रुपये की 56 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 133.31 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। दरियाबाद क्षेत्र में 46 और रामनगर क्षेत्र में 36 परियोजनाएं जनता को समर्पित की गईं।

लोधेश्वर धाम को मिलेगा नया स्वरूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेवा कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोधेश्वर धाम के साथ-साथ गोला गोकर्णनाथ और मां विंध्यवासिनी धाम का भी व्यापक विकास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा की।

केडी सिंह बाबू और सांस्कृतिक विरासत का किया उल्लेख

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की विरासत को संरक्षित करने का निर्णय लिया। साथ ही महाराजा सुहेलदेव सहित कई ऐतिहासिक विभूतियों को सम्मान देने का उल्लेख किया।

सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध नहीं, बल्कि विकास, निवेश और सुशासन के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसी दौरान उन्होंने कहा, “पहले नारा था… देख सपाई, बिटिया घबराई।” साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

फोरलेन सड़क का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव मंदिर के सामने की सड़क को फोरलेन बनाने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार इसके लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराएगी।

2027 चुनाव का भी दिया संदेश

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए बाराबंकी की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और पार्टी जिले की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…