बरसात के बाद फिर बढ़ा अरिन्द नदी का जल स्तर

Amrit Ujala
Amrit Ujala

हजारों बीघा फसल जलमग्न।

पवहा,दूल्हा, मितरौल, सलेमपुर,गादुरी एवं जमालपुर सहित दो दर्जन गांव के अन्नदाताओं की फसलें हुई बर्बादी के मुहाने पर।
रिपोर्ट- प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर। जनपद की जलेसर तहसील के नोहखास एवं एटा सदर तहसील के निधौलीकलां राजस्व क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र से होकर गुजरने वाली अरिंद नदी का बीते सप्ताह जलस्तर यकायक बढ़ जाने से परेशान किसानों की चिन्ताए फिर बढ़ गई। सोमवार को सुबह से हो रही बरसात से अरिंद नदी का जलस्तर पुनः बढ़ गया है । नदी के जलस्तर बढ़ने से जहां नोहखास राजस्व क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों की लगभग तीन हजार बीघा में खड़ी धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है वहीं निधौली कलां राजस्व क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों की सात हजार बीघा से अधिक खेतों में खड़ी धान एवं मक्के की फसलें जलमग्न हो गई है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि किसान जलमग्न खेतों में चारपाई बिछाकर मक्के की फसलें काटने को मजबूर बने हुए है। फसलों के जलमग्न हो जाने से लाखों रुपए की फसलें बर्बाद होने की आशंका है। जिससे प्रभावित अन्नदाता एक बार सिंहर उठे हैं। हालांकि शुक्रवार को ऊपर से छोड़े गये पानी का बहाव काफी कम हो जाने से खेतों में हुए जल भराव की स्थिति कम होती देखी गई।

इन गांवों की फसलें हुई जलमग्न
जलेसर। जलेसर तहसील के नोह खास राजस्व क्षेत्र अंतर्गत पवहा,दूल्हा,दयारामपुर, मितरौल,सलेमपुर, नगला उम्मेद, गादुरी तथा जमालपुर आदि गांव प्रमुख हैं वहीं एटा सदर तहसील के निधौलीकलां राजस्व क्षेत्र के चित्तरपुर,दस्तमपुर,गोकुलपुर,फतेहपुर,परतापपुर, मगरौली,
संतीपुर,लहरा,रूपसपुर आदि दर्जनभर अधिक गांव अरिंद नदी में अचानक आए उफान की चपेट में आ गए हैं।

धरातल पर कम कागजो में अधिक हुई नदी की सफाई।
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव जमालपुर के उमेश पाल सिंह, शेखर प्रताप सिंह , योगेश पाल सिंह,मुकेश कुमार सिंह सहित सलेमपुर, मितरौल ,दूल्हा आदि अनेक किसानों ने बताया कि इस नदी की सफाई कई सालों से नहीं हुई है। किसानों के अनुसार लगभग चार वर्ष पूर्व पवहा, मितरौल, सलेमपुर एवं जमालपुर ग्राप पंचायतों के ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा अंतर्गत नदी की सफाई कराई गई थी। जो धरातल पर बहुत कम नाम मात्र के लिए तथा कागजों में अधिक हुई थी। सफाई दौरान न तो नदी की पटरी बनाई गई थी और न ही सकरे स्थानों को पूर्ववत साफ किया गया था। और न ही नदियों की मिट्टी उठाई गई।

किसानों को हर वर्ष झेलनी पड़ती है तबाही।
जलेसर। गांव जमालपुर गादुरी,सलेमपुर,मितरौल तथा दूल्हा के किसानों की माने तो अरिंद नदी की कई सालों से सफाई नहीं होने से नदी में पंगुलिया काफी तादाद में हो गई है। जिससे नदी का पानी आगे की ओर नहीं बढ़ पाता है। नियमित सफाई नहीं होने से नदी काफी सकरी हो गई है। गहराई भी निरंतर कम होती जा रही है। जिसके चलते किसानों को हर वर्ष नदी का पानी ओवर फ्लो होने से पहले खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद करता है। और फिर गांव और घरों में घुस जाता है। परिणामस्वरूप किसानों को हर वर्ष नदी के उफान से होने वाली तबाही को झेलना पड़ता है।

क्या कहता है राजस्व विभाग
मौके पर जलमग्न क्षेत्र की क्षति ग्रस्त फसलों का आंकलन करते मिले राजस्व विभाग के लेखपाल रजत कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को हुई बरसात के बाद नदी का घटता जल स्तर पुनः बढ़ गया है। पानी को कम करने के प्रयास जारी है। दो तीन दिन से जलमग्न फसलों से भी पानी घटता जा रहा था। लेकिन बरसात की वजह से अब थम गया है ।नोहखास राजस्व क्षेत्र की प्रभावित सभी चारों ग्राम सभाओं में लगभग एक हजार से अधिक रकबे में खड़ी फसलें जलमग्न होने का अनुमान है। वह निरंतर प्रभावित क्षेत्र में क्षति ग्रस्त फसलों का आंकलन कर रहे है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…