युवा संघर्ष मोर्चा ने दिया ज्ञापन आज प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
चंदौली। उप जिलाधिकारी सकलडीहा चंदौली के माध्यम से युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सौ पा जिसमें जिला भोजपुर आरा बिहार की पुलिस के द्वारा फर्जी एनकाउंटर के नाम पर 17 तारीख को भरत तिवारी हत्या के संदर्भ में भरत तिवारी के दोषियों के ऊपर हत्या के मुकदमा दर्ज करने की मांग की और तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की
मोर्चा के शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि आजाद भारत में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जोकि संवैधानिक तंत्र होने के बाद लोकतंत्र का मजाक बना रही है पुलिस के द्वारा किया गया कृत्य पूरी तरह से अमानवीय एवं क्रूर है जिसे सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं दिया जा सकता है
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मदन सिंह मुनमुन ईश्वर चंद पांडे अतुल तिवारी सुरेंद्रकांत मिश्रा लकी तिवारी अंकित तिवारी आदि प्रमुख रूप से थे।








