डा.अखंड प्रताप सिंह
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजा है। यह फैसला NEET-UG पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच लिया गया है।
पिछले कई हफ्तों से जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी था, जिसमें परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और सुधार की मांग की जा रही थी। विरोध प्रदर्शन में आम जनता के साथ-साथ कई बॉलीवुड और टॉलीवुड हस्तियों ने भी भागीदारी की, जिनमें अभिनेत्री ज्योतिका भी शामिल थीं, जिन्होंने प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया था।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया था कि प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे और सरकार इसे समाधान नहीं मानती। हालांकि बढ़ते दबाव के बीच स्थिति पलट गई।
धर्मेंद्र प्रधान 2021 से केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे और इससे पहले पेट्रोलियम, इस्पात और कौशल विकास मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।







