श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बाराबंकी। श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला-2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को महादेवा मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, निर्माण कार्य, विद्युत व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास मेले की सभी तैयारियां “सेफ्टी फर्स्ट” की अवधारणा के अनुरूप पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया गया। बैरिकेडिंग संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए श्रावण मास शुरू होने से पहले मजबूत और सुरक्षित बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए।

मंदिर परिसर में निर्माण कार्य से निकला मलबा पड़े होने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल मलबा हटाने तथा सभी खुले गड्ढों की मजबूत फेंसिंग कर उन्हें सुरक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक रविवार और सोमवार को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेले के शुरू होने से दो दिन पहले सभी दुकानों और अस्थायी विद्युत कनेक्शनों का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कर आवश्यक कमियों को दूर किया जाए।

उन्होंने उपजिलाधिकारी रामनगर और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले सभी व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग तथा अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि श्रावण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मेला क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक होगा। मेले की चार प्रमुख सोमवारी 2-3 अगस्त, 9-10 अगस्त, 16-17 अगस्त और 23-24 अगस्त को आयोजित होंगी। इसके अलावा भादों कजरी तीज (हरतालिका) मेला 13 और 14 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक सोमवार से एक दिन पहले रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है, जिसे देखते हुए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, मंदिर रिसीवर, एएमए जिला पंचायत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

UP Election 2027: अखिलेश का बड़ा ऐलान, मंगलवार से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करेगी सपा, बूथ स्तर पर संगठन एक्टिव

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अब संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव करीब आते ही एक लाख नौकरियों की याद आई

Akhilesh Yadav on Yogi Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के एक लाख नौकरियां देने के दावे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना…

By Amrit Ujala

IIT-IIM से पढ़ाई, लंदन की नौकरी और फिर IAS… अब दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट में बताई वजह

IAS Divya Mittal Resigns: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में…

By Amrit Ujala

सुबह ढाबा खोलने पहुंचे मालिक के उड़े होश, तख्त पर पड़ा मिला मजदूर का शव

लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे के बाहर तख्त पर अधेड़ मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे…

By Amrit Ujala

सीएम योगी आज करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, शाम 7 बजे अधिकारियों के साथ होगी अहम चर्चा

CM Yogi Review Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे लखनऊ में एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रशासनिक…

By Amrit Ujala

Akhilesh Yadav Press Conference: अखिलेश यादव की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई दलों के नेता सपा में हो सकते हैं शामिल; लखनऊ में हलचल

Akhilesh Yadav Press Conference: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज हलचल देखने को मिल सकती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित सपा…

By Amrit Ujala

UP Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर योगी सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर लगातार नजर…

By Amrit Ujala

राशन कार्ड धारक ध्यान दें! 3 महीने में कराएं सभी सदस्यों की ई-केवाईसी, वरना हो सकती है कार्रवाई

लखनऊ: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अब लगातार छह महीने तक राशन नहीं लेने वाले लाभार्थियों के राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जाएगा। निष्क्रिय…

By Amrit Ujala

लखनऊ में शुरू होने जा रही क्रूज सेवा, गोमती नदी से दिखेगा रिवरफ्रंट का खूबसूरत नजारा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल तेजी से आकार ले रही है। गोमती नदी में जल्द ही पर्यटक लग्जरी क्रूज की सैर…

By Amrit Ujala

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…