बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम बनीकोडर निवासी 65 वर्षीय मैकूलाल पाल शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर से शौच के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान बिजली पावर हाउस के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के बड़े पुत्र बचन लाल पाल ने बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है।








